Nirbhik Nazar

मास्क न पहनने पर देना होगा 500 से 1000 जुर्माना, पढ़िए तीरथ सरकार कैबिनेट मीटिंग के अन्य फैसले

देहरादून: सीएम तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने कैबिनेट कमेटी का गठन किया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति में एसीएस-कार्मिक और वित्त सचिव को रखा गया है। सोमवार को सीएम तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य में 18 से 45 साल के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाने के फैसले पर मुहर लगा दी गई। सरकार ने प्रथम चरण में 25 लाख कोविशील्ड और 2.5 लाख कोवैक्सीन मंगाने का निर्णय किया है। सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 अहम फैसले किए गए हैं।

मास्क न पहनने पर अब देना होगा दोगुने से भी ज्यादा जुर्माना
सार्वजनिक स्थान और परिसर में मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना राशि भी बढ़ाई गई है। अब उनसे 500 रुपये, 700 रुपये और 1000 रूपये वसूले जाएंगे। पहले यह जुर्माना राशि 200 रुपये, 500 और 1000 रुपये था। सुबोध ने बताया कि राज्य के पब्लिक डेबिट मैनुअल के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा आरबीआई के माध्यम से बाजार से लिए जाने वाले ऋण की प्रक्रिया को भी तय कर दिया गया है। इससे राज्य के पास समस्त आंकडे़ उपलब्ध रहेंगे। डीआईटी और यूनिसन विवि अधिनियमों में मामूली संशोधन किया गया है।

कैबिनेट बैठक के  अहम फैसले
– राजकीय मेडिकल कालेजों में आउटसोर्सिंग से कार्यरत 479 कर्मियों की सेवा विस्तार
– महाकुंभ हरिद्वार में स्थापित आधार चिकित्सालय व बाबा बर्फानी चिकित्सालयों को फिलहाल यथावत रहेंगे
– स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात किए गए चिकित्सकों व अन्य कर्मियों को पूर्व की भांति रहेंगे कार्यरत
– कोविड कफर्यू के दौरान मीडिया कवरेज हुए पत्रकारों के प्रेस कार्ड को ही कर्फ्यू पास माना जाएगा।
– कोरोना कर्फ्यू के दौरान कामकाज प्रभावित ना हो इसके लिए मजदूरों को भी आवाजाही की छूट
– जिला पंचायत और निदेशालय ढांचे को मंजूरी प्रदान करते हुए 570 पदों किए गए मंजूर

कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में कड़ाई से होगा प्रतिबंधों का पालन
कोरोना कर्फ्यू वाले क्षेत्रों में प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाएगा। सुबोध ने बताया कि दून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, कोटद्वार पूर्ण कंरफ़यू लागू है। इसके साथ ही पौड़ी में स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला और टिहरी में ढालवाला, मुनि की रेती, तपोवन क्षेत्र में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। सरकार ने कोरेाना के खिलाफ जंग में जनता से पूर्ण सहयोग की अपील की है। कैबिनेट में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर गहन विचार विमर्श किया गया। कैबिनेट ने सामुहिक रूप से प्रदेश की जनता से अपील की कि वो मास्क अनिवार्य रूपय से पहने। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें। कैबिनेट ने लोगों से अपील कि अपने घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना से जनजागरुकता और जनसहभागिता से ही जीता जा सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *