धनबाद: पॉजिटिव से निगेटिव हुए भाजपा विधायक राज सिन्हा नेगेटिव हो गए हैं। हालांकि अभी भी उन्हें हल्की खांसी है और कमजोरी भी है। सिन्हा चिकित्सकों की सलाह पर अभी भी दवा ले रहे हैं और सुबह शाम भाप भी ले रहे हैं। इस बीच कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की कमी को देखते हुए और सदर अस्पताल में आईसीयू की तैयारी को देखते हुए वहां भी 50 आक्सीजन सिलिंडर के लिए 10 लाख रुपये विधायक निधि से देने की बात कही है। उन्होंने एसएनएमएमसीएच के लिए हाई प्रेशर ऑक्सीजन सिलेंडर व उससे जुड़े उपकरणों के लिए 1000000 अपने विधायक निधि से दिया था। सिन्हा के मुताबिक सदर अस्पताल में कोरोना प्रभारी राजकुमार से उनकी बातचीत हुई। उन्होंने सिविल सर्जन से भी इस संबंध में बातचीत की। कहा कि वे लोग समय निर्धारित करें राशि की अनुशंसा कर देंगे। पिछले दिनों राज सिन्हा कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद से घर में आइसोलेट हैं।
