देहरादून: हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल डेथ ऑडिट के इंचार्ज प्रो. हेमचंद्र के मुताबिक राज्य में टीकाकरण कराने वाले किसी भी संक्रमित की अभी तक मौत नहीं हुई है। इसके अलावा जिन लोगों ने टीका लगाया है उनमें संक्रमण की दर भी काफी कम है और ऐसे लोग कम ही संक्रमित हो रहे हैं। प्रो हेमचंद्रा ने बताया कि जिन लोगों में टीकाकरण के बाद संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए गए उनमें गंभीर लक्षण भी नहीं पाए गए हैं और माइल्ड इंफेक्शन के बाद ही ऐसे मरीज ठीक हो रहे हैं।

उन्होने कहा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वायरस बहुत घातक सिद्ध हो रहा है। ज्यादातर मरीजों में गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं। दूसरी लहर के दौरान अभी तक हुई मौतों में चालीस प्रतिशत के करीब युवा वर्ग के मरीज हैं। इससे समझा जा सकता है कि युवाओं पर भी वायरस का बहुत ज्यादा असर हो रहा है।