Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के इन जिलों मे 28, 29 और 30 अप्रैल को फिर बारिश और बर्फबारी के आसार 

देहरादून: मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अप्रैल के लिए उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल में बारिश-बर्फबारी के साथ आकाशी बिजली की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की शाम से राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से हल्की बारिश, गर्जन एवं बर्फबारी हो सकती है।

शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 28 अप्रैल की शाम से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ वर्षा, बर्फबारी हो सकती है। शेष जगह मौसम शुष्क रहेगा। 29 की दोपहर बाद से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की बारिश एवं गर्जना हो सकती है।

शेष जगह मौसम शुष्क रहेगा। 30 अप्रैल की शाम उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जना, बर्फबारी एवं रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में कहीं कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 30 अप्रैल के बाद भी अगले दो दिनों में मौसम में उल्लेखनीय बदलाव नहीं होगा। यानि बारिश जारी रह सकती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *