Nirbhik Nazar

कर्मनाशा बॉर्डर पर पशुओं से लदा ट्रक नदी में पलटा, 16 पशुओं की मौत, चालक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

दुर्गावती/कैमूर(मुबारक अली)। यूपी बिहार बॉर्डर पर गुरुवार की सुबह कर्मनाशा नदी मे यूपी से बिहार की तरफ आ रही एक मवेशियों से भरा ट्रक नदी में पलट गया.इसमें 16 पशुओं की मौत हो गई है.जबकि दो पशु घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई.भाग रहे चालक सहित दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार पशुओं से लदे वाहन में कुल 18 पशु लदे थे.तस्कर पशुओं को लेकर युपी से बिहार लेकर जा रहे थे. तभी पुलिस को इसकी सूचना मिली और वाहन का पीछा किया.

यह भी पढ़े : सिरफिरे बेटे ने चंद रुपयों के लिए मां की पीट-पीटकर कर दी हत्या, हत्यारे बाप के दो बेटे ने खोला हत्या का राज, गिरफ्तार

इस दौरान पशु ट्रक चालक भागने के चक्कर में बार्डर पर कर्मनाशा नदी पर बना डायवर्सन रुट के रास्ते भागने लगा.जबकि इस पुल पर आवागमन एनएचएआई ने जुलाई माह में ही बंद कर दिया है.ऐसे में भागने के चक्कर में चालक ने इसी पुल पर वाहन चढ़ा दिया. जबकि बारिश के बाद नदी के बहाव के लिए पुल को बीच से काट दिया गया. चालक जैसे ही पुल पर आगे बढ़ा आगे रास्ता ब्लॉक होने पर अचानक ब्रेक लेते ही वाहन नदी में पलट गया.जिसमें 16 मवेशियों की मौत हो गई है.जबकि दो पशु घायल हो गए.यूपी पुलिस ने चालक सहित दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.

गौरतलब है कि यूपी बिहार बॉर्डर पर नौबतपुर के पास कर्मनाशा नदी पर बना पुल 28 दिसंबर 2019 को क्षतिग्रस्त हो गया था. पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से दो राज्यों का संपर्क टूट गया था.तथा बड़े वाहनों का परिचालन कुछ दिनों के लिए ठप हो गया था.उसके बाद एनएचआई द्वारा क्षतिग्रस्त पुल के दोनों तरफ डायवर्सन रोड बनाया गया.लेकिन जुलाई माह में कर्मनाशा नदी का जलस्तर बढ जाने के बाद डायवर्शन रुट से भी आवागमन बंद हो गया.उसके बाद एनएचआई द्वारा बिहार से यूपी की तरफ जाने वाले वाहनों का स्टील ब्रिज से आवागमन शुरू करा दिया गया. और यूपी से बिहार की तरफ आने वाले वाहनों का ब्रिटिश काल में बना पुराने पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया. यह भी खबरें हेडिंग पर क्लिक कर पढ़े…

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *