Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर 2 लाख से अधिक लोगों का कटा चालान, पुलिस ने वसूले 3.5 करोड़ रुपये

देहरादून. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बावजूद लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं। राज्य में कई जगहों पर लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि ऐसे लापरवाह लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।

उत्तराखंड में कोविड नियमों का पालन नहीं करने पर 2 लाख से अधिक लोगों का चालान काटा गया है। इन लोगों से पुलिस ने साढ़े तीन करोड़ रुपये वसूल किया है। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से पेश आ रही है।

उन्होंने कहा कि दवाइयों की कालाबाजारी करने के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगर कालाबाजारी बंद नहीं होती है तो ऐसे लोगों पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *