भभुआ कैमूर (बंटी जायसवाल)। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़ गांव के पवरा पहाड़ी पर स्थित अति प्राचीन माता मुंडेश्वरी का मंदिर है। जहां रविवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सपरिवार माता मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर किए गए लॉकडाउन के बाद दूसरी बार जो माता मुंडेश्वरी का मंदिर बंद हुआ वह आज तक मन्दिर बंद ही है और श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन पर पूरी तरह से अभी रोक लगी हुई है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के पहुंचने पर माता मंदिर के गर्भगृह नहीं खोला गया। बल्कि डीजीपी एवं उनके परिवार ने मंदिर के बाहर से ही माता मंदिर का दर्शन पूजन किया और मंदिर के पुजारियों ने उन्हें दर्शन पूजन विधि विधान से कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के मुंडेश्वरी धाम स्थित वन विभाग के सर्किट हाउस में पहुंचते ही उन्हें कैमूर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने डीजीपी को मां मुंडेश्वरी की प्रतिमा की फोटो भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मां मुंडेश्वरी की दर्शन पूजन कर धाम से नीचे उतरने के बाद वन विभाग के सर्किट हाउस में लौटते समय मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बिहार में अभी भी कोरोना का संकट चल रहा है।
कोरोना काल में कैमूर जिला बिहार उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है। जहां के बॉर्डर पर दूसरे राज्यों में कमाने के लिए गए लोगों का आने का सिलसिला चल रहा था तो बाहर से आने वाले लोगों को उनके घर तक सरकार द्वारा सुविधाएं के माध्यम से पहुंचाया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाली है। जिसके विधि व्यवस्था की समीक्षा को लेकर यहां कैमूर जिले में सरकारी दौरा पर आया हूं।
यहां विधि व्यवस्था की समीक्षा करने के दौरान पदाधिकारियों से हालचाल लिया गया और चुनाव संबंधी चर्चा किया गया। इसके साथ ही जब मीडिया ने पूछा कि मंदिर बंद है तो दर्शन पूजन कैसे हुआ।
उन्होंने कहा कि मैं मंदिर के गर्भ गृह में नहीं गया था। बल्कि बाहर से ही माता की दर्शन पूजन किया गया है। उनके साथ उनके परिवार के लोग भी थे। मिली जानकारी के मुताबिक, माता मंदिर के दर्शन पूजन करने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे चैनपुर के हरसू ब्रह्म धाम दर्शन के लिए निकल पड़े। डीजीपी के पहुँचने के दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी, भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी, मोहनियां एसडीपीओ रघुनाथ सिंह, भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान तैनात रहे। #यह भी खबरें हेडिंग पर क्लिक कर पढ़े …
- पिथौरागढ़ को मिला उच्चीकृत क्रिकेट मैदान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट और फुटबालपिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ दौरे के… Read more: पिथौरागढ़ को मिला उच्चीकृत क्रिकेट मैदान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट और फुटबाल
- स्टेट प्रगति के तहत मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा, समय से काम पूरा करने के निर्देश दियेदेहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में… Read more: स्टेट प्रगति के तहत मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा, समय से काम पूरा करने के निर्देश दिये
- जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मरीजों का जाना हालचालपिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ दौरे के… Read more: जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मरीजों का जाना हालचाल
- उत्तराखंड के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सनदेहरादून: उत्तराखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्र… Read more: उत्तराखंड के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
- राहुल गांधी ने डाट काली मंदिर के महंत के निधन पर जताया शोक, परिवार को भेजा संवेदना संदेशदेहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने देहरादून स्थित… Read more: राहुल गांधी ने डाट काली मंदिर के महंत के निधन पर जताया शोक, परिवार को भेजा संवेदना संदेश
- पिथौरागढ़ को 165 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक की बेटी के विवाह में भी शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ दौरे के… Read more: पिथौरागढ़ को 165 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, विधायक की बेटी के विवाह में भी शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- केदारनाथ धाम में शुरू हुई 40 बेड की स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने केदारनाथ धाम में किया BPCL अस्पताल का लोकार्पणरुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा के बीच केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं… Read more: केदारनाथ धाम में शुरू हुई 40 बेड की स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने केदारनाथ धाम में किया BPCL अस्पताल का लोकार्पण
- एलएसम परिसर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कियापिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में सीएम पुष्कर सिंह धामी एलएसएम परिसर के… Read more: एलएसम परिसर के वार्षिकोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1096 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दीदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास… Read more: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1096 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी
- शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री, अमित शाह ने लगाई मुहरकोलकाता: शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री होंगे. शुक्रवार 8… Read more: शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री, अमित शाह ने लगाई मुहर
- सीएम योगी और धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, शिव मंदिर में की पूजाकोटद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के… Read more: सीएम योगी और धामी ने यमकेश्वर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, शिव मंदिर में की पूजा