भभुआ/ कैमूर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए कैमूर में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय पहुँचे। जहां मीडिया द्वारा डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से सुशांत सिंह मौत में सवाल में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर बिहार में रिया के खिलाफ सुशांत सिंह के पिता द्वारा केस नहीं किया गया तो आज रिया चक्रवर्ती के इतने बड़े ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा नहीं होता। आज तक सुशांत के मामले के दौरान ड्रग्स कनेक्शन में 12 से अधिक जेल जा चुके है। अभी जांच चल रही है सीबीआई और एसीबी की।

उन्होंने कहा कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बिहार का बेटा था। बहुत रहस्मय ढंग से उसकी मौत होती है। मौत होने के बाद उसे आत्महत्या बताया गया। जब जांच होती है जिसका कोई नतीजा नहीं निकला तो मुंबई पुलिस ने उसको आत्महत्या का मामला घोषित कर दिया जाता है। डीजीपी ने मीडिया को बताया कि 14 से 21 जून तक सुशांत मामले को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। उनके बूढ़े, बीमार, लाचार बाप हैं। एक डेढ़ महीने के बाद सुुशांत के पिता हमारे पास आते हैं और बोलते हैं कि इसमें बहुत बड़ी साजिश है। जिसके कई लोग जिम्मेवार हैं। फिर वह पूरी कहानी बताते हैं।

उनके बताए हुए स्टेटमेंट के आधार पर बिहार में मुकदमा दर्ज होता है। फिर बिहार की टीम का गठन किया जाता है और टीम मुंबई जाती है।मुंबई जाने पर बिहार के टीम के साथ क्या-क्या हुआ सबको पता है। मुंबई की पुलिस कहती है आपको केस करने का अधिकार नहीं है। और ना ही अनुसंधान करने का अधिकार है।आप वापस जाइए। अधिकारियों के साथ मुंबई में दुर्व्यवहार होता है।एकआईपीएस अधिकारी को होम कवरन्टीन कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने सुशांत केस में सहयोग नहीं किया मैं उनको वापस बुला लेता हूं।

डीजीपी श्री पांडेय ने कहा कि हमारी सरकार सुुशांत मामले को सीबीआई जांच के लिए भारत सरकार के पास भेजती है। सीबीआई अनुसंधान कर रही है। तब रिया चक्रवर्ती सर्वोच्च न्यायालय में जाती है। फिर उनका पक्ष आता है कि सीबीआई और बिहार पुलिस मामले की तहकीकात नहीं करें। मुंबई पुलिस पर ज्यादा विश्वास रहता है। फिर माननीय सर्वोच्च न्यायालय हम लोग के पक्ष में फैसला करता है और सीबीआई को केस ट्रांसफर किया जाता है। उसके बाद ही यह ड्रग रैकेट का मामला आया। हमने केस नहीं किया होता तो कौन जानता कि रिया का इतना बड़ा ड्रग्स से कनेक्शन है। बॉलीवुड का ड्रग्स से कनेक्शन है।

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि सुुशांत मामले को अगर बिहार पुलिस नहीं उठाती तो कैसे ड्रग्स का मामला सामने आता। ड्रग्स मामले में ही 12 से अधिक लोग जेल जा चुके है। यह तो शुरुआत है। मैंने सबको कहा मैंने क्या गलत किया है । सुप्रीम कोर्ट ने भी हमारे केस करने की बात को सही माना। हमारे सभी पहलुओं को उन्होंने सही ठहराया। हमारे सारे स्टैंड पर सर्वोच्च न्यायालय का मुहर लग गया। सुशांत सिंह मौत मामले में इंसाफ जरूर मिलेगा।
- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक, 34 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को भी कार्योत्तर अनुमोदनदेहरादून : सचिवालय में बुधवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन… Read more: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक, 34 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को भी कार्योत्तर अनुमोदन
- देहरादून में मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साहदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप… Read more: देहरादून में मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
- वैश्विक तनाव के बीच CM धामी ने पीएम मोदी का संदेश दोहराया, कहा – अफवाहों से बचें और धैर्य रखेंदेहरादून: मिडिल ईस्ट में बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच मुख्यमंत्री… Read more: वैश्विक तनाव के बीच CM धामी ने पीएम मोदी का संदेश दोहराया, कहा – अफवाहों से बचें और धैर्य रखें
- धामी कैबिनेट की पहली फुल फ्लेज्ड बैठक, वीर उद्यमी योजना समेत 16 प्रस्तावों पर मुहरदेहरादून: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री Pushkar Singh… Read more: धामी कैबिनेट की पहली फुल फ्लेज्ड बैठक, वीर उद्यमी योजना समेत 16 प्रस्तावों पर मुहर
- चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरणदेहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि Char Dham… Read more: चारधाम यात्रा 2026: 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा, 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
- अचानक रेस्टोरेंट पहुंचे सीएम धामी, गैस आपूर्ति का लिया जायजा; सिलेंडर संकट पर कही बड़ी बातदेहरादून: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के चलते… Read more: अचानक रेस्टोरेंट पहुंचे सीएम धामी, गैस आपूर्ति का लिया जायजा; सिलेंडर संकट पर कही बड़ी बात
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक, कई अहम परियोजनाओं को मिली संस्तुतिदेहरादून: मुख्य सचिव Anand Bardhan की अध्यक्षता में मंगलवार को… Read more: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक, कई अहम परियोजनाओं को मिली संस्तुति
- यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आपदा सचिव ने कहा – आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशादेहरादून: Uttarakhand State Disaster Management Authority (यूएसडीएमए) में मंगलवार को… Read more: यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आपदा सचिव ने कहा – आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा
- लोक भवन में मनाया गया बिहार दिवस, बिहारी महासभा के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया प्रतिभागदेहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में बिहार… Read more: लोक भवन में मनाया गया बिहार दिवस, बिहारी महासभा के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया प्रतिभाग
- सीएम आवास परिसर में निकाला गया 60 किलो शहद, मुख्यमंत्री ने 3-बी गार्डन विकसित करने के दिए निर्देशदेहरादून: मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का… Read more: सीएम आवास परिसर में निकाला गया 60 किलो शहद, मुख्यमंत्री ने 3-बी गार्डन विकसित करने के दिए निर्देश
- प्रेमनगर में 1100 कन्याओं का पूजन, सीएम धामी बोले—बेटियां हमारी संस्कृति और शक्ति की प्रतीकदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून… Read more: प्रेमनगर में 1100 कन्याओं का पूजन, सीएम धामी बोले—बेटियां हमारी संस्कृति और शक्ति की प्रतीक