भगवानपुर/कैमूर। कैमूर जिले के भगवानपुर पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। वही भारी मात्रा में नकली शराब,शराब बनाने वाले सामग्री के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस द्वारा छापेमारी में इनके पास से भारी मात्रा में शराब की खेप ( 336 बोतल क्रेजी रोमियो व्हिस्की), शराब भरने वाला खाली बोतल करीब 1000 पीस, बोतल बंद करने वाला ढक्कन, रोमियो व्हिस्की लिखा हुआ स्टीकर, शराब बनाने वाला केमिकल,एक बड़ा जरकिन में करीब 50 लीटर स्प्रीट सहित कई सामग्री बरामद किया है। वही एक ऑल्टो कार, होंडा बाइक भी जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 लोगों में एक भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामशल्क बिन्द का पुत्र रामू कुमार, वही रोहतास जिले के सासाराम थाना अंतर्गत वजीरगंज गांव निवासी महादेव सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सीकेश कुमार, रोहतास जिले के नोखा थाना अंतर्गत ग्राम लेबड़ा पूरब टोला निवासी स्वर्गीय प्रदीप सिंह का 19 वर्षीय पुत्र वीपी कुमार बताया जाता है। इस नकली शराब निर्माण उद्भेदन की जानकारी कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद भगवानपुर थाने में दी।

एसपी ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि अधौरा पहाड़ी से बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाई जा रही है। सूचना के बाद भगवानपुर थाना पुलिस भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की थी। जो दूसरे ब्रांड के थे। उसके बाद से ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की शराब तस्करी पर निगरानी रखी जा रही थी। इसके लिए भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस को एक लावारिस हालत में खड़ी मोटरसाइकिल की रेकी किया गया। जिसका चालक दूर से ही पुलिस गाड़ी को देखकर अपना मोटरसाइकिल लावारिस हालत में छोड़कर नदी के तरफ भाग कर कहीं छिप गया था।

लेकिन पुलिस की टीम उस लावारिस बाइक के पीछे नजर लगाए हुई थी। देर रात उक्त बाइक के चालक द्वारा पुलिस से बचते- बचाते बाइक लेकर अपने ठिकाने की ओर जाने लगा। पुलिस भी उस बाइक चालक केे पीछे लग गयी थी। इस बीच कुछ ही देर में बाइक के चालक शाहपुर के एक घर के पास पहुंच कर अपनी बाइक खड़ी कर एक घर में पहुंच गया। पुलिस भी बाइक चालक केपीछे पीछे ठिकाने तक पहुंच गई। जहां पर एक पहले से मारुति ऑल्टो कार खड़ी खड़ी थी।
जब पुलिस ने उस घर में छापेमारी किया तो घर में एक बोरे में करीब 338 पीस क्रेज़ी रोमियो व्हिस्की अंग्रेजी शराब,क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब का एक हजार खाली बोतल, बोतल बंद करने का ढक्कन, क्रेजी रोमियों लिखा हुआ स्टीकर, केमिकल, एक बड़ा जरकिन में 50 लिटर स्प्रीट बरामद किया गया। इस दौरान रामू बिंद सहित उसके दो अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारियों ने बताया गया कि 1 लीटर स्प्रिट में 4 लीटर पानी और केमिकल मिलाकर बोतल में भरकर उस पर क्रेजी रोमियो का स्टीकर लगाकर नकली शराब का निर्माण किया जाता था।
कैमूर एसपी ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब कारोबार का मुख्य सरगना पूर्व में भी शराब के कांडों में दो बार भगवानपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद जेल जा चुका है। पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना रामू बिंद सहित दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
- उत्तराखंड: चुनावी तैयारी के साथ आत्ममंथन में जुटी भाजपा, कमजोर सीटों और विधायकों के प्रदर्शन पर खास नजरदेहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी… Read more: उत्तराखंड: चुनावी तैयारी के साथ आत्ममंथन में जुटी भाजपा, कमजोर सीटों और विधायकों के प्रदर्शन पर खास नजर
- उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ रुपये की मंजूरीदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास… Read more: उत्तराखंड को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ रुपये की मंजूरी
- भाजपा में उभर रही युवा नेतृत्व की नई पीढ़ी, धामी-योगी समेत कई चेहरे बने पार्टी की ताकतदेहरादून। देश की राजनीति में जहां कई दल अब भी… Read more: भाजपा में उभर रही युवा नेतृत्व की नई पीढ़ी, धामी-योगी समेत कई चेहरे बने पार्टी की ताकत
- कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की नेताओं को नसीहत, कहा- बयानबाजी में रखें संयम, गुटबाजी से रहें दूरचमोली। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आगामी… Read more: कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की नेताओं को नसीहत, कहा- बयानबाजी में रखें संयम, गुटबाजी से रहें दूर
- डिजिटल इंडिया की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी पहल, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ एनआईसी कार्यालय, DM ने किया उद्घाटनदेहरादून: देहरादून में डिजिटल प्रशासन को और अधिक मजबूत बनाने… Read more: डिजिटल इंडिया की दिशा में देहरादून जिला प्रशासन की बड़ी पहल, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ एनआईसी कार्यालय, DM ने किया उद्घाटन
- IFS कैडर में प्रमोशन नियम बदलने की तैयारी, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगे सुझावदेहरादून: भारतीय वन सेवा (IFS) कैडर में पदोन्नति से जुड़े… Read more: IFS कैडर में प्रमोशन नियम बदलने की तैयारी, केंद्र सरकार ने राज्यों से मांगे सुझाव
- राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजाचमोली/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शनिवार को बदरीनाथ… Read more: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, मानवाधिकार आयोग से निष्पक्ष जांच की मांगदेहरादून: चंपावत के चर्चित कथित नाबालिग गैंगरेप मामले को लेकर… Read more: चंपावत प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, मानवाधिकार आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग
- पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये सीएम धामीदेहरादून। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित… Read more: पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये सीएम धामी
- पिथौरागढ़ को मिला उच्चीकृत क्रिकेट मैदान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट और फुटबालपिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ दौरे के… Read more: पिथौरागढ़ को मिला उच्चीकृत क्रिकेट मैदान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट और फुटबाल
- स्टेट प्रगति के तहत मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा, समय से काम पूरा करने के निर्देश दियेदेहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में… Read more: स्टेट प्रगति के तहत मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा, समय से काम पूरा करने के निर्देश दिये