Nirbhik Nazar

मोदी, शाह, नड्डा ने बनाया उत्तराखंड का सीएम, केंद्र ही तय करेगा कहां से लडूंगा चुनाव – सीएम तीरथ

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्हें उपचुनाव लड़ना है और कहां से लड़ना है, इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है, इसे वह बाखूबी निभाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उपचुनाव से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि छह महीने में उन्हें उपचुनाव लड़ना है। इस बारे में दिल्ली को निर्णय लेना है। जो निर्णय होगा, उस पर आगे बढूंगा।


अब राहत है जनता से मिलूंगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हालात सामान्य हैं। राहत होने पर अब उन्होंने जनता से मिलने का निर्णय किया है। बकौल सीएम, मैंने जिस दिन शपथ ली थी, उसी दिन जनता दर्शन कार्यक्रम करना चाहता था। लेकिन कोविड के कारण दिक्कतें आईं। लेकिन अब जनता से मिलूंगा तो उनकी समस्याओं को समझूंगा और उनका समाधान करूंगा।

मोदी, शाह, नड्डा ने दी सीएम पद की जिम्मेदी 

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के बयान कि अब वह बूढ़े हो गए हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना-अपना मत है। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास किया। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने उन्हें जिम्मेदारी दी, जिसे वह बाखूूबी निभाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *