Nirbhik Nazar

कैमूर : शौच करने गए युवक की नदी में गिर कर डूबने से हुई मौत

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भभुआ/कैमूर। कैमूर में नदी किनारे शौच करने गए युवक की गिर कर डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। वही परिजनों रो रोकर बुरा हाल हो गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गाँव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव के 28 वर्षीय दिनेश कुमार शनिवार की सुबह शौच करने नदी के किनारे गया था।

जहां शौच के बाद नदी में गया और फिसल कर गिर गया और पानी में चला गया।जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी। जब वहां पर मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़ कर पहुँचे। जिसके बाद उसे पानी से बाहर निकाल कर सदर अस्पताल भभुआ  इलाज के लिए ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दिनेश के दो पुत्र हैं। जिसकी मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। वही दोनो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं परिजनों ने सरकारी मुआवजा की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 3 6 3
Users Today : 16
Users Last 30 days : 648
Total Users : 70363

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *