Nirbhik Nazar

AAP के मनीष सिसोदिया ने मांगे डोर-टू-डोर जाकर वोट…

टिहरी: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने जनपद टिहरी मे पहुंचकर आप प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आप की सरकार आने पर दिल्ली जैसी सुविधायें गारंटी के साथ उत्तराखंड के लोगों को दी जायेंगी।

टिहरी के भेटूरी गांव सहित, नई टिहरी बौराड़ी, चंबा व कुट्ठा गांव जाकर सिसौदिया ने लोगों के बीच जाकर सीधी मुलाकात की। आप प्रत्याशी त्रिलोक सिंह नेगी के लिए वोट मांगे। कहा कि ईमानदार सोच व नीयत के साथ आप उत्तराखंड के लिए काम करेगी। उनकी झाड़ू वाली पार्टी करप्शन को साफ करने का काम करेगी। उत्तराखंड के लोगों को उनका हक दिलाने का काम किया जायेगा। जिस मकसद से उत्तराखंड बनाया गया था, वह अभी भी पूरा नहीं हुआ है। जिसे केजरीवाल की सरकार पूरा करेगी। आप ने जैसे दिल्ली वालों के साथ वादा निभाया है, वैसे ही उत्तराखंड के लोगों से किये वादे हरहाल में पूरा होंगे। ईमानदारी छवि का सीएम का चेहरा अजय कोठियाल के बनाया गया है। जो उत्तराखंड के दर्द को समझते हैं और उत्तराखंड के विकास के लिए एक बड़ा विजन रखते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

3 Responses

  1. phbuwenaslogin… the name is a mouthful! From what I saw, looks like a straightforward login page. If you’re already a member, should be easy peasy. If not, well, maybe look into what phbuwenas actually *is* first! Log in into phbuwenaslogin, if you dare!

  2. Alright, alright, pgasia777! Some people have been chatting about it. Looks like it’s got its fans, so it must have something going for it. Not my usual go-to, but I might give it a try based on the buzz. Check out pgasia777 and decide for yourself.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *