Nirbhik Nazar

बेरहम बनी माँ : अवैध संबंध से पैदा हुई बच्ची को जमीन पर पटका, अपराध छिपाने के लिए शव गड्ढे में फेंका…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ :  अवैध संबंध के कारण जन्मी बच्ची को मां ने जमीन में पटककर मार डाला। इसके बाद लाश को घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया। कुत्तों ने शव को नोच डाला। इसके बाद मोहल्ले में लाकर एक मकान के सामने फेंक दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह तोरवा के देवरीडीह स्थित नहरपारा में नवजात बालिका का दो टुकड़ों में शव मिला था।

सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में पता चला कि बालिका के सिर में चोट लगने से मौत हुई है। पूछताछ से पता चला कि मोहल्ले में रहने वाली राधिका यादव(45) गर्भवती थी। उसका बच्चा हो गया है। उसके बच्चे का पता नहीं चल पा रहा है। संदेह पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि महिला का पति काम करने के लिए बाहर गया है। इस बीच उसका मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध स्थापित हो गया।

इसके चलते महिला गर्भवती हो गई। उसने पांच फरवरी को एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। अवैध संबंध के चलते हुई बालिका के चलते पति द्वारा पूछताछ की आशंका पर महिला ने आठ फरवरी की रात जमीन में पटककर मार डाला। इसके बाद उसने शव को अपने मकान के पीछे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस को आशंका है कि शव को कुत्तों ने नोचकर बस्ती में लाकर फेंक दिया होगा। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

सात बेटियां हैं आरोपित महिला की

तोरवा थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि नवजात का शव मिलने के बाद पुलिस मोहल्ले में पूछताछ कर रही थी। इस दौरान पता चला कि मोहल्ले में रहने वाली राधिक यादव की आठ बेटियां हैं। उसकी दो बेटियों की शादी भी हो चुकी है। बीते एक साल से उसका पति बाहर रहता है। इस बीच महिला गर्भवती थी। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस महिला के गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *