Nirbhik Nazar

सॉफ्टवेयर की मदद से कार चुराने वाला चोर आया पुलिस गिरफ्त मे, कहानी पढ़कर हैरत मे पड़ जाएंगे आप

इंदौर / मध्यप्रदेश : आपने अक्षय कुमार की फिल्म तीस मार खां तो देखी ही होगी. तीस मार ख़ां ने अपने शातिर दिमाग़ से देश की पूरी पुलिस को परेशान कर रखा था. ऐसा कोई ताला नहीं था जो वो खोल नहीं सकता था. इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक हाईटेक चोर को पकड़ा है, जो फ्लाइट से चोरी करने आता था. आने के पहले ही फाइव स्टार होटलों में रूम बुक करवा लेता था. सॉफ्टवेयर की मदद से कार की चाबी की तरंगें हैक कर कार अनलॉक करता था. लक्जरी कारें उसके निशाने पर रहती थीं.

दरअसल आरोपी का नाम शेरसिंह मीणा है. जो राजस्थान का कुख्यात वाहन चोर है. क्राइम ब्रांच ने गुड़गांव से आरोपी को पकड़ा है. उसने कई लग्जरी कारें चोरी करना कुबूल किया है. शातिर चोर लग्जरी कारें चुराने के लिए फ्लाइट से आता-जाता और फाइव स्टार होटल में रुकता था. शहर से लगातार चोरी हो रही लग्जरी कारों के पीछे इसी का हाथ है.

आठ बार हथकड़ी तोड़ कर भागा 

इसके अलावा बिहार के शातिर बदमाशों की गैंग की जानकारी भी क्राइम ब्रांच को मिली है. पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद शातिर है और करीब आठ बार हथकड़ी तोड़कर पुलिस कस्टडी से भाग चुका है. डेढ़ साल पहले तो चलती ट्रेन से कूदकर जंगल में भाग गया था. उसके रिकॉर्ड को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा लगाई गई. क्राइम ब्रांच टीम उसे  कड़ी सुरक्षा में इंदौर लेकर आई है. पुलिस के अनुसार शेरसिंह की गैंग करीब 16 साल से प्रदेश में सक्रिय है. इसने सबसे पहले इंदौर में एक मंत्री की कार चुराई थी. 1 फरवरी को लसूड़िया में एक कोयला कारोबारी की नई लग्जरी कार चुराई थी.  कार चोर शेरसिंह मीणा 9 राज्यों की पुलिस की राडार पर है.

कई मामले दर्ज

इस पर लूट, अवैध वसूली, मारपीट, जानलेवा हमले सहित करीब 50 अपराध दर्ज हैं. महीनेभर से इंदौर में सक्रिय इस अपराधी ने देवास की एक होटल में ठिकाना बना रखा था. मप्र में 2005 से शेरसिंह का चोर गिरोह सक्रिय है. आरोपी शेरसिंह उर्फ शेरू उर्फ रतनसिंह धाधरेन कितना शातिर है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने देशभर में सैकड़ों लक्जरी कारें चुराईं हैं. चोरी करने के लिए फ्लाइट से आता और फाइव स्टार होटलों में कमरा बुक करवाता. इतना ही इस शातिर हाई टेक चोर के कारण 40 पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं. इंदौर से कारें चुराकर वह अन्य राज्यों में बेच रहा था। सड़क मार्ग से आने-जाने के दौरान प्रेमिका या पत्नी को साथ रखता था.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *