Nirbhik Nazar

विवाहिता ने जान देते वक़्त अंतर्वस्त्र मे छिपा लिया सुसाइड नोट, लिखा था – मेरे संतान नहीं होती, किसी गैर औरत के साथ पति बनाने लगे संबंध…

इंदौर: फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के पति और सास सहित छह लोगों पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में खुलासा हुआ सास बच्चे न होने पर ताने देती थी। पति ने दूसरी महिलाओं से संबंध बनाना शुरू कर दिए थे। इससे तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी।

द्वारकापुरी थाना टीआइ सतीश द्ववेदी के मुताबिक, गुरुशंकर नगर निवासी 22 वर्षीय प्रियंका चौहान ने 22 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जान देने से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिका था। प्रियंका के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने उसके पति राहुल चौहान, सास पारु बाई, ससुर जगदीश चौहान, ननद आशा, पिंकी, वर्षा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्चा न होने पर प्रियंका को सभी आरोपित मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इस कारण उसने उस वक्त फांसी लगाकर जान दे दी, जब घर में कोई नहीं था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।

अंतरवस्त्र में मिला था सुसाइड नोट – पुलिस के मुताबिक प्रियंका ने सुसाइड नोट अंतरवस्त्र में छुपाया था। शव परीक्षण के दौरान डाक्टर ने सुसाइड नोट थाने को सौंपा। उसमें लिखा था कि बच्चे न होने पर आरोपित परेशान करते है। उसे ताने देते हैं। पति ने दूसरी महिलाओं से संबंध बनाए हैं। पुलिस ने प्रियंका के पिता अमृतलाल, बुआ आनंदी व मां ललिता के बयान लिए तो उन्होंने भी इसकी पुष्टि की।

छोटी-छोटी बातों पर परेशान करता है पति – इसी तरह शांतिनाथपुरी निवासी पूजा गुप्ता की शिकायत पर द्वाराकापुरी पुलिस ने पति शैलेष गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित अपनी पत्नी को छोटी छोटी बातों पर परेशान करता था। महिला ने बताया कि उसने मायके जाने की बात की तो शैलेष भड़क गया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *