Nirbhik Nazar

‘हर घर तिरंगा अभियान’  की तैयारियों को अमली जामा पहनाने देहरादून पहुंचे, संबित पात्रा, सीएम धामी एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा तिरंगा…

देहरादून: स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर इस बार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ संचालित किया जा रहा है।  इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा देहरादून पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध मे विस्तार से विचार विमर्श किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तिरंगा सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया।

13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से तिरंगा फहराने का अनुरोध

संबित पात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जनआंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़े इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का उपयोग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरवगाथाएं बताई जाएं। लोग इस अभियान से जुड़ सकें इसके लिये फ्लैग कोड में कतिपय संशोधन किये गये हैं।

राष्ट्रवाद यहां की परम्परा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। राष्ट्रवाद यहां की परम्परा है। निश्चित रूप से लोग स्वतः ही हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को जुटें कार्यकर्त्ता: भट्ट

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को बलवीर रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में पार्टीजनों से मुलाकात की।इस दौरान कार्यकत् र्ताओं ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। भट्ट ने सभी कार्यकत् र्ताओं का आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को जुट जाएं।

अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को जुट जाएं

इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, सूरतराम नौटियाल, कौस्तुभानंद जोशी, विनोद सुयाल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 3 1 8
Users Today : 14
Users Last 30 days : 647
Total Users : 70318

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *