Nirbhik Nazar

पहले तो साथ खाई थी, जीने-मरने की कसम, शादी के बाद, प्रेमिका बनी पत्नी ने ढाया पति पर सितम, और कर दिया कत्ल…

पाली: प्यार में साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले एक महिला ही अपने पति की कातिल बन गई। लव मैरिज के सात साल बाद पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। आपसी विवाद में महिला अपना आपा खो बैठी और लोहे की रॉड से पीटकर पति की हत्या कर दी। वारदात के समय बच्चे घर में ही मौजूद थे। पति से विवाद के चलते आरोपी पत्नी 3 साल से पीहर में थी। दो दिन पहले ही वह वापस आई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला पाली जिले के गिरादड़ा सदर थाना क्षेत्र के रूपावास गांव के नारुजी की ढाणी का है।

SHO सदर जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गिरादड़ा सदर थाना क्षेत्र के रूपावास गांव के नारुजी की ढाणी में निवासी रमेश बंजारा ने भावना बंजारा से सात साल पहले लव-मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अकसर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। झगड़े होने के कारण पत्नी तीन साल से मायके में रह रही थी। वह दो दिन पहले ही पीहर से वापस आई थी। शुक्रवार शाम को रसोई में खाना बनाते समय पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। दोनों में विवाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के भाई श्रवण बंजारा ने अपनी भाभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पीहर से दो दिन पहले ही आई थी ससुराल…

भाई श्रवण भाट ने बताया कि 22 दिसंबर को ही उसकी भाभी भावना अपने पीहर से ससुराल आई थी। अनबन के चलते वह करीब 3 साल से पीहर में रह रही थी। भाई-भाभी ने करीब 7 साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद 7 साल की बेटी नंदनी और 5 साल का बेटा मोहित हुआ, लेकिन इसके बाद भी दोनों में झगड़ा होता रहता था। पति से विवाद के चलते पिछले तीन साल से भावना अपने पीहर में ही रह रही थी।

चाचा को मरा देख भतीजे ने दी सूचना

घटना के समय मृतक रमेश, उसकी पत्नी भावना और दोनों बच्चे नंदनी मोहित घर पर ही थे। मृतक का भतीजा किसी काम से शाम को घर पहुंचा तो चाचा को लहूलुहान हालत में देख पिता को फोन कर बताया। वे मौके पर पहुंचे और तुरंत हॉस्पिटल ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *