Skip to main content

Nirbhik Nazar

मर जाओ लेकिन शराब के लिए पैसे नहीं देंगे, माँ की बात सुनकर बेटे ने लगा ली फांसी…

गोरखपुर: गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के जेल रोड पर रेलकर्मी के इकलौते बेटे निखिल शर्मा (25) ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसने घरवालों से पैसों की मांग की थी और नहीं देने पर आत्मघाती कदम उठाया। उधर, पुलिस का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। मौत के बाद घर में मातम छाया है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के जेल रोड चौकी इलाके में रहने वाले अनिल शर्मा रेल कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी एक बेटी और एक बेटा था। बृहस्पतिवार को उनके इकलौते बेटे निखिल शर्मा ने घर में ही दुपट्टे से फंदा लगा लिया। सूचना पर पहुंची जेल रोड और असुरन चौकी पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी।


एंबुलेंस के आने में देरी हो गई तो परिजन खुद की गाड़ी से मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, निखिल की बहन ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर घर पर पांच सौ, हजार रुपये मांगता रहता था। उस दिन भी वो पैसे के लिए जिद कर रहा था। परिजनों ने पैसे नहीं दिए तो दोपहर 12:30 बजे के आसपास उसने कमरे में फंदा लगा लिया।

शाहपुर थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया की घटना के वक्त पिता नहा रहे थे, बहन लाइब्रेरी गई हुई थी। निखिल के रोज शराब पीने और घर में कलह मचाने से घर वाले परेशान थे। उस दिन भी निखिल शराब के लिए अपनी मां से पैसे मांग रहा था। रोज रोज नशे के लिए पैसे मांगने से नाराज मां ने बस यूं ही कह दिया कि जाओ मार जाओ, लेकिन पैसे नहीं मिलेंगे। उसके बाद उसने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *