कोटा. अच्छी नस्ल और ज्यादा दूध की गारंटी वाली कम कीमत की भैंस के विज्ञापन के चक्कर में आया कोटा का युवक ठगी का शिकार हो गया. ठगी के शिकार हुए युवक ने कम कीमत में बेहतरीन खूबियों वाली भैंस का लुभावना विज्ञापन देखकर ऑनलाइन भैंस का सौदा कर लिया. लेकिन ठग उससे 53 हजार रुपये ठगकर चलते बने. अब पीड़ित ने पुलिस के पास गुहार लगाई है. कोटा की साइबर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस के अनुसार कोटा के ललित ने फेसबुक पर जयपुर की एक ऑनलाइन फर्म का अच्छी नस्ल की भैंस की बिक्री का विज्ञापन देखा. विज्ञापन देखकर ललित ने ऑनलाइन भैंस खरीदने का मन बना लिया. उसने जब फर्म के लोगों से बात की तो उन्होंने ललित को विश्वास दिलाने के लिए अपना आधार कार्ड, डेयरी फार्म फोटो और भैंस के वीडियो भी भेज दिए. यह सब देखकर ललित उनके झांसे में आ गया.

ललित ने दस हजार रुपये बतौर एडवांस भी दे दिए
ललित ने फर्म के शख्स को बतौर एडवांस 10 हजार रुपये भेज दिए. उसके बाद उन्होंने बाकायदा ललित को एक वीडियो भेजा जिसमें एक लोडिंग वाहन में भैंस और उसके बच्चे को लोड किया जा रहा था. इस लोडिंग वाहन को रवाना करने से पहले ठगों ने ललित से 21500 रुपये और मांगे. ललित में 21500 की राशि भी उनको ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी. उसके कुछ घंटे बाद ठगों ने फिर ललित को कॉल किया और अपनी लोकेशन जयपुर और कोटा के बीच टोंक में बताई.
3 Responses
References:
Shooting star casino https://shitdhebli.com/
References:
Monte Carlo Hotel Casino lion casino
References:
Slot machine jammer https://rentry.co