Skip to main content

Nirbhik Nazar

बेटे की नशे की लत से परेशान मां-पिता ने कर लिया सुसाइड, कार के अंदर खुद को लगाई आग

पथनमथिट्टा: पथनमथिट्टा में एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे की नशे की लत से परेशान होकर शुक्रवार को अपनी कार के अंदर कथित तौर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार तिरुवल्ला निवासी राजू थॉमस जॉर्ज (69) और लेगी थॉमस (63) के शव उनकी कार के अंदर जली अवस्था में पाए गए।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने कहा कि उनके आवास से बरामद एक सुसाइड नोट के अनुसार ऐसा लगता है कि दंपति ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वे अपने 39 वर्षीय बेटे की नशे की लत से परेशान थे। उनका बेटा वर्तमान में इडुक्की जिले के थोडुपुझा में एक निजी पुनर्वास केंद्र में भर्ती है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘यह सुसाइड नोट पुलिस के लिए था । उन्होंने अपने बेटे को इलाज के लिए सरकारी संस्थान में भर्ती कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी संपत्ति उनकी बहू और पोती को सौंप दी जाए।’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

6 Responses

  1. Thank you for every other informative website. The place else may just I get that type of info written in such a perfect way? I have a project that I am simply now running on, and I’ve been at the glance out for such information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *