देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं. इस कड़ी में सचिवालय में कुछ जॉइंट सेक्रेटरी को नई जिम्मेदारी मिली है, जबकि डिप्टी और अंडर सेक्रेटरी की जिम्मेदारियां में भी बदलाव किया गया है.
खास बात यह है कि काफी समय से सचिवालय प्रशासन में बदलाव की चर्चाएं चल रही थी. ऐसे में सोमवार को कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया. उत्तराखंड सचिवालय में 6 जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है. जबकि डिप्टी सेक्रेटरी और अंडर सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है.
बता दें कि काफी लंबे समय से सचिवालय प्रशासन द्वारा इन अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव के लिए कसरत की जा रही थी. ऐसे में विभिन्न विभागों को लेकर कसरत पूरी होने के बाद अंतिम अनुमोदन मिलते ही बदलाव से जुड़ा आदेश जारी किया गया है.
- उत्तराखंड सचिवालय में 6 जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी बदले गए हैं.
- जिसमेंसुनील सिंह को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ-साथ राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है.
- वहीं संयुक्त सचिव पद पर हीभूपेंद्र सिंह बोरा से राजस्व हटाकर परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
- इसके अलावासंयुक्त सचिव में विक्रम सिंह यादव से आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है.
- अबविक्रम सिंह यादव वन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.
- वहीं, नंदन सिंह डुंगरियालको आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
- इससे पहले वह वन विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे, लेकिन अब उनसे वन विभाग वापस ले लिया गया है.
- हाल ही में प्रमोशन पाने वालेसंयुक्त सचिव सत्य प्रकाश को अब उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है.
- शिव स्वरूप त्रिपाठीको माध्यमिक शिक्षा के साथ वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी मिली है.
- सचिवालय में हुए तबादलों में डिप्टी सेक्रेटरी पद के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है.
- इसमेंमिनी जोशी को अब आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है.
- डिप्टी सेक्रेटरी जगजीवन सिंहको सहकारिता विभाग मिला है.
- इसी तरहअंडर सेक्रेटरी प्रीतम सिंह को लघु सिंचाई की जिम्मेदारी दी गई है.
- लघु सिंचाई की जिम्मेदारी इससे पहलेअर्जुन सिंह देख रहे थे.
- उनसे यह जिम्मेदारी वापस ली गई है. अब उन्हें उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है.
- अंडर सेक्रेटरी स्तर के एक अधिकारी की जिम्मेदारी बदली गई है.
- अंडर सेक्रेटरी गोपालको चिकित्सा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.
3 Responses
References:
Neue Casinos mit Startguthaben spielhalle deutschland online
Hi, i think that i saw you visited my weblog thus i got here to “go back the favor”.I’m trying to in finding things to improve my site!I suppose its adequate to use some of your concepts!!
whoah this blog is wonderful i love reading your posts. Keep up the great work! You know, a lot of people are hunting around for this info, you can help them greatly.