देहारादून: कई दिन से हो रही उठापटक आज थम जाएगी। आपको बता दें अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत राजभवन से लौटने के बाद मीडिया से रूबरु होगे हालांकि पहले ये खबरें आ रहीं थी की मीडिया से बातचीत करने के बाद सीएम राज्यपाल से मिलने जाएंगे। बुधवार को देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है। जिसका मतलब है की बैठक मे ये तय किया जाएगा की अगला सीएम कौन होगा। बुधवार को विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम आज फिर शाम को देहरादून पहुंच रहे हैं।उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार सुबह केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में शाम को उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के आवास पर जाकर उनसे भी भेंट की।

हालांकि भगत ने राजभवन जाकर इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राजभवन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस संभावना को इसलिए भी बल मिला क्योंकि बुधवार सुबह 11 बजे देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुला ली गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक भी इसमें शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बुधवार को होने वाली इस बैठक में विधानमंडल दल के नए नेता का चुनाव किया जाएगा।
आज तक रास नहीं आया बीजेपी को सूबे मे सीएम बदलना, आगे देखिये होता है क्या ? (NN स्पेशल)