Nirbhik Nazar

कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या ने बढ़ाई टेंशन, पीएम मोदी ने 17 मार्च को बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। देश में कोविड 19 के नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मार्च को सभी मुख्यमंत्री के साथ कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। देश में बढ़ते कोरोना के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाया है। देश में पिछले एक हफ्ते से कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को कोरोना वायरस के 26,386 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 85 दिनों में कोरोना का यह सर्वाधिक मामला है। देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2,19,262 के पार है।

17 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ये बैठक दोपहर 12:30 बजे होगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और यूपी समेत कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में प्रदेश सरकारों ने भी एक बार फिर से कोरोना गाइडलाइंस को लेकर सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों को पहले से ही एडवाइजरी भेजनी शुरू कर दी है। अगर ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 3.8 फीसदी की तेजी आई है। वहीं देश में कोरोना मामलों की संख्या 1.13 करोड़ के पार हो गई है। देश में अब तक 1.58 लाख लोगों की मौत इस बीमारी से हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पूर्व भी कोरोना काल में कई बार मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर वैश्विक महामारी की रोकथाम की रणनीति बना चुके हैं। बताया जा रहा है कि 17 मार्च को होने वाली बैठक में सभी राज्यों से वहां के हालात के बारे में जानकारी लेने के साथ सुझाव भी लिए जाएंगे। राज्यों से आए सुझाव के आधार पर कोरोना को फिर बढ़ने से रोकने की रणनीति बनेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *