Nirbhik Nazar

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने गंगा पंचोली को प्रत्याशी बनाया

देहारादून: सल्ट उप चुनाव के लिए गंगा पंचोली कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से रिक्त हुई है। इस सीट पर उपचुनाव 17 अप्रैल को होंगे। कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहीं गंगा पंचोली को फिर उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने दो नामों का पैनल तैयार किया था। इसमें सल्ट के ब्लॉक प्रमुख व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के पुत्र विक्रम सिंह रावत और गंगा पंचोली शामिल थे।

कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित करने में लंबा वक्त लिया। दरअसल, पार्टी को अंदेशा था कि बीजेपी इस सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रत्याशी बना सकती है। हालांकि बीजेपी और मुख्यमंत्री, दोनों ही इससे इन्कार कर चुके थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित करने से पहले बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार किया। बीजेपी प्रत्याशी सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशी घोषित कर दिया। गंगा पंचोली पिछले चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे चुकी हैं। वह करीब 2600 वोटों के मामूली अंतर से हारीं थी।

भाजपा ने महेश जीना बनाया प्रत्याशी 

सल्ट विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को उपचुनाव होने जा रहा है। उप चुनाव के लिए भाजपा ने महेश जीना को प्रत्याशी बनाया है। महेश जीना सल्ट के विधायक रहे स्व सुरेंद्र सिंह जीना के भाई हैं। राज्य की चौथी विधानसभा में यह लगातार तीसरा उप चुनाव है, जिसमें भाजपा ने सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक के निधन से रिक्त हुई सीट पर उनके ही स्वजन को मैदान में उतारा है।

 

अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने महेश जीना को प्रत्याशी बनाया

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 3 6 3
Users Today : 16
Users Last 30 days : 648
Total Users : 70363

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *