Nirbhik Nazar

कैमूर : भगवानपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी घायल

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत
  • घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैंसही गांव के सिवाना की
  • मृतक महिला व घायल महिला परमालपुर गांव की, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

भगवानपुर/कैमूर। कैमूर से बड़ी खबर आ रही है। जहां सिवाना में घास गढ़ने गयी दो महिलाओ पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरी महिला घायल हो गयी। जिसका इलाज भगवानपुर सीएचसी में किया जा रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भैसही सिवाना की है। मृतक महिला परमालपुर गांव की प्रभु पाल की 40 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी बतायी जाती है। वही घायल महिला उसी गांव की स्व सुरेंद्र पाल की पत्नी आरती कुंवर 50 वर्षीय बतायी जाती है।

पशुओं के लिए गयी थी चारा के लिए घास लेने मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है परमालपुर गांव की दो महिला पशुओं के लिए घास गढ़ने के लिए भैंसही गांव के सिवाना में गयी हुई थी।शनिवार दोपहर 3 बजे बारिश शुरू हुई तो वह दोनों बारिश से बचने के लिए भागने लगी।इसी बीच बारिश के साथ आकाशीय बिजली दोनों महिलाओं पर गिरा। जिसमें कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। वही आशा कुंवर घायल हो गयी।

घटनास्थल पर मचा चीख पुकार – घटना की सूचना पर घटनास्थल पर लोगो की काफी भीड़ जुट गई।वही घटनास्थल पर परिजनों के पहुँचने के बाद चीख पुकार मच गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना के एएसआई संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुँच गए। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना पर भगवानपुर पंचायत के मुखिया गब्बर मियां भी पहुँचे थे। जो पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों के साथ भभुआ सदर अस्पताल भी गए।

मृतक महिला के है एक बेटा व तीन बेटियां – मृत महिला के वृद्ध ससुर रामकुंवर पाल ने बताया कि मृतका के कुल 4 बच्चे हैं। जिनमें उषा कुमारी 15 वर्ष, चंदन कुमार 12 वर्ष, चांदनी कुमारी 9 वर्ष तथा ज्योति कुमारी 6 वर्ष नाम शामिल है। घटना के बाद मृत महिला के बच्चों तथा उसके अन्य सगे संबंधियों की चीख-पुकार की आवाज परमालपुर गांव के साथ-साथ भगवानपुर-भभुआ पथ पर काफी देर तक गूंजती रही। इस बीच सड़क किनारे पड़े हुए शव के पास मृत महिला के बच्चों को लोगों द्वारा समझाया बुझा कर शांत कराते हुए धैर्य रखने के लिए कहा जा रहा था।

मृतका के पति अधौरा पहाड़ी में चराते है भेड़ – मृत महिला के ससुर राजकुंवर पाल ने बताया कि मृत महिला का पति प्रभु पाल पिछले कुछ दिनों से भेड़ों को चराने के लिए अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी सिवान में गया है। जहां की किसी भी मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं करता। ऐसे में मृत महिला के पति से बहुत जल्द संपर्क साध पाना असंभव है। हालांकि मृत महिला के पट्टीदारों के कुछ सदस्य घटना की जानकारी देने के लिए मृत महिला के पति को जानकारी देने के रवाना हो गए।

बोले तेगबहादुर सिंह प्रभारी – इस संबंध में भगवानपुर सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तेगबहादुर सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली से झुलसकर एक घायल हुई है। जिसका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वह घायल महिला खतरे से बाहर और सुरक्षित है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *