Nirbhik Nazar

कैमूर में आनंद मोहन की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, प्रदर्शन, कहा सब सिस्टम का दोष है, आनंद मोहन निर्दोष है

PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा- पूर्व सरकारों में किसानों का भला करने की नहीं थी नीयत

भगवानपुर/कैमूर। बिहार में आगामी विधानसभा
चुनाव को देखते हुए एक बार आनन्द मोहन की रिहाई को लेकर सरकार से मांग तेज होने लगी है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को जिले के भगवानपुर बाजार स्थित मुंडेश्वरी गेट चौक पर देखने को मिला। जहां फ्रेंड्स ऑफ आनन्द के दर्जनों कार्यकर्ताओ द्वारा आनंद मोहन के रिहाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और सरकार से रिहाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने के दौरान भभुआ अधौरा पथ पर जाम लग गया। फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ताओ द्वारा अपने हाथों में बैनर पोस्टर लिए हुए थे और सब सिस्टम का दोष है, आनंद मोहन निर्दोष है। जो आनंद मोहन की बात करेगा, वह बिहार पर राज करेगा सहित कई प्रकार नारें लगाए जा रहे थे।

भाषण देने पर भेजवाया गया जेल सरकार से आनंद मोहन के रिहाई का शीघ्र मांग करने लगे। इस दौरान भगवानपुर का मुख्य चौराहा कहा जाने वाला मुंडेश्वरी गेट चौक को पूरी तरह से जाम करते हुए फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कहा कि आनन्द मोहन को सिर्फ भाषण देने के मामले में उन्हें जेल भेजवा दिया गया। उन्होंने कोई हत्या नहीँ की थी। जिस 302 के आरोप में आनंद मोहन जेल में बंद है। वह पूरी तरह बेबुनियाद है। वह तो बस आंदोलन पर उतरे थे, जिसको लेकर उन्हें 302 के आरोप में बंद कर दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस तथा सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आनंद मोहन को पूर्व में हीं रिहा करवाने की बात कह चुके हैं। हालांकि उनकी अब तक रिहाई नहीं हो पाई।

यह खबरें भी पढ़े : मंत्री बृजकिशोर बिंद ने जनसपंर्क में वोटरों से कहा : अगर मैं हार गया तो क्षेत्र में पड़ेगा अकाल

यह भी पढ़े : जनता की सवालों का जवाब देने के बजाय भाग खड़े हुए मंत्री

रिहाई नहीं हुई तो होगा सरकार के खिलाफ आंदोलन कार्यकर्ताओं ने कहा यदि आगामी विधानसभा के मद्देनजर लगने वाले आदर्श आचार संहिता से पूर्व उनकी रिहाई नहीं होती है तो फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ राज्य स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कार्यकर्ताओं का जुलूस टोड़ी पंचायत भवन से भभुआ अधौरा पथ होते हुए खीरी के बुद्ध प्रतिमा स्थल तक पहुंची। वापसी के क्रम में भगवानपुर के मुख्य चौराहे पर टायर जलाकर सरकार के विरुद्ध आक्रोश भी व्यक्त किया। मौके पर जितेंद्र सिंह, सिंघल सिंह सिकरवार, मिट्ठू सिंह माही, चंदन सिंह उर्फ बंटू, अशोक सिंह, विंध्याचल सिंह, राजमणि सिंह व चंदन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह खबरें भी हेडिंग पर क्लिक कर पढ़ें…

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *