Nirbhik Nazar

चैनपुर विधानसभा : BJP से नीतीश के मंत्री बृजकिशोर बिंद ने दाखिल किया नामांकन,बोले – जनता देंगी आशीर्वाद, पहुचेंगे सदन

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ कैमूर: बुुधवार को विधानसभा चुनाव के नामांकन के सातवें दिन कैमूर जिला मुख्यालय स्थित भभुआ अनुमंडल कार्यालय में परिसर में काफी गहमागहमी देखी गयी। इस दौरान एनडीए गठबंधन व महागठबंधन सहित कई पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। 206 चैनपुर विधानसभा सीट से बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया। 

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि न्याय के साथ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। 15 सालों में हमारे क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। सभी के खेतों तक पानी,बिजली, सड़क का विकास हुआ। इन्हीं मुद्दों पर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास है और करेंगे। शिक्षा, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा तमाम मुद्दों पर सरकार खरी उतरी है। सरकार इसे गंभीरता से ली है। हर एक आदमी सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर जनता के बीच जाएंगे। इस बार फिर मुझे जनता आशीर्वाद देंगी।
सदन में पुनः चुन कर जाऊंगा। मुझे भरोसा है। 

पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है। हमने पहाड़ी इलाके के 66 गांव में सड़क बनवा दिया है। हर घर नल का जल पहुंचा रहे हैं। सभी कार्य पूरे हो गए हैं। अगर थोड़ी बहुत कमी है तो आने वाले काल में उसको भी पूरा करा दिया जाएगा। 

वहीं एनडीए गठबंधन जेडीयू के जिलाध्यक्ष के नाराजगी के बारे मीडिया के सवालों पर कहा कि ऐसा कोई नाराजगी जेडीयू जिलाध्यक्ष की नहीं है। हमारा गठबंधन मजबूत है। सबकी सोच और विचारधारा एक है। 

नीचे हेडिंग की खबरों को क्लिक कर पढ़े…

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *