Skip to main content

Nirbhik Nazar

Category: उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा—बजट में बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर ठोस योजना का अभाव

देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी Gairsain में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने एक लाख 11 हजार 703 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। धामी सरकार

Read More »

महिलाओं के सशक्तिकरण और पोषण योजनाओं के लिए बढ़ा बजट, कई योजनाओं में किया गया प्रावधान

देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी Gairsain में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बतौर वित्त मंत्री आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का

Read More »

उत्तराखंड बजट सत्र: राज्यपाल ने सदन में रखा रखा सरकार की नीतियों,  उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का खाका

भराड़ीसैंण (गैरसैंण): उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 9 मार्च को भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में राज्यपाल Gurmit Singh के अभिभाषण के साथ हुई।

Read More »

धामी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, तीन नई स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा…

देहरादून/गैरसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान राज्य का अब तक का

Read More »

CM धामी ने दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं, 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा- पहाड़ की असली ताकत है मातृशक्ति

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में

Read More »

बजट सत्र: 9 मार्च को गैरसैंण विधानसभा का घेराव करेगी यूकेडी, रणनीति तेज

चमोली: ग्रीष्मकालीन राजधानी Gairsain में 9 से 13 मार्च तक होने वाले पांच दिवसीय बजट सत्र को लेकर Uttarakhand Kranti Dal ने विधानसभा घेराव की

Read More »

उत्तराखंड के ‘चार साल बेमिसाल’ पर कांग्रेस का हमला, ज्योति रौतेला बोलीं— जमीनी हकीकत इससे उलट

मसूरी: उत्तराखंड में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर जहां सरकार अपने कार्यकाल को “चार साल बेमिसाल” बताकर उपलब्धियां गिना रही है, वहीं

Read More »

हरिद्वार में संतों को प्रणाम कर शुरू किया भाषण, कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, मांगा हिसाब-किताब

हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

Read More »

मुख्यमंत्री धामी ने यूपीएससी में सफलता पाने वाली उत्तराखंड की बेटियों को दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियों को

Read More »

हरिद्वार: उत्तराखंड की राजनीति में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं लगातार सुर्खियों में थीं। कभी विपक्ष तो कभी पार्टी के भीतर से ऐसी अटकलें सामने आती रहती थीं। हालांकि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami समय-समय पर इन अफवाहों को खारिज करते रहे। इसी बीच हरिद्वार दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने इन चर्चाओं पर विराम लगाने जैसा संकेत दिया। ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के दौरान अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी के बीच दिखी शानदार बॉन्डिंग ने राजनीतिक हलकों में कई संदेश दिए। अमित शाह ने की धामी सरकार की तारीफ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में राज्य दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की कर रहा है। अमित शाह ने कहा कि पहले नौकरी के लिए सिफारिश और रिश्वत की बातें सामने आती थीं, लेकिन अब बिना “पर्ची और खर्ची” के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे और दलित छात्रवृत्ति घोटाले जैसे मामले भी सामने आए थे, जबकि धामी सरकार ने इन पर लगाम लगाई है। समान नागरिक संहिता लागू करने पर दी बधाई अमित शाह ने कहा कि धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जहां Uniform Civil Code लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून की व्यवस्था सुनिश्चित होगी और जनसांख्यिकी में अप्राकृतिक वृद्धि पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी। राजनीतिक संदेश भी साफ राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अमित शाह और सीएम धामी की मंच पर दिखी नजदीकी ने यह संकेत दिया है कि फिलहाल मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं का कोई आधार नहीं है। भाजपा नेतृत्व में प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ अमित शाह की अहम भूमिका है, ऐसे में उनकी सार्वजनिक प्रशंसा को मुख्यमंत्री के लिए मजबूत संदेश माना जा रहा है। धामी सरकार के प्रमुख फैसले मुख्यमंत्री धामी के दूसरे कार्यकाल को 23 मार्च को चार वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस दौरान सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान, भूमि कानून, वैश्विक निवेशक सम्मेलन और मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कई पौराणिक मंदिरों के जीर्णोद्धार जैसे कदम शामिल हैं। कानून व्यवस्था में भी मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान इसी दिन National Crime Records Bureau द्वारा जारी प्रगति डैशबोर्ड में उत्तराखंड को इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के राष्ट्रीय कार्यान्वयन में देश में पहला स्थान मिला है। राज्य ने 93.46 अंकों के साथ यह उपलब्धि हासिल की है, जो कानून व्यवस्था के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

हरिद्वार: उत्तराखंड की राजनीति में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं लगातार सुर्खियों में थीं। कभी विपक्ष तो कभी पार्टी के भीतर से

Read More »
[covid-data]
Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

iframe]